Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मध्य प्रदेश में 4 जून को 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन 40 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में 4 जून को 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन 40 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

News Tak 2 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने काे मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन सर्कुलेशन और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4 जून के प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बौछारें के पड़ने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ साथ ही मौसम विभाग ने 40 जिलों में येलो और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बारिश होने के बाद से प्रदेश में भीषण तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मध्य प्रदेश में 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून को राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही एक ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी. राजधानी भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश में 4 जून को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम केंद्र भोपाल ने 4 जून की सुबह तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, आकाशीय बिजली के चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, निवाड़ी और पांढुर्णा शामिल हैं. वहीं 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें नीमच, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़ और छतरपुर का शामिल है. इन सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी गई है.

आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के आउटलुक के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में आगामी 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ सकता है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के भी 4 जून के आसपास केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak