Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MOTN Survey: आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल में कैसे होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में जानिए जनता का मूड

MOTN Survey: आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल में कैसे होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में जानिए जनता का मूड

News Tak 1 week ago

श्चिम बंगाल में फिलहाल भाजपा की सरकार है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का रास्ता दिखाए दिया.

जीत के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कमान सुभेंदु अधिकारी के हाथों में सौंप दी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन इसी तरह कायम रहेगा या फिर यहां कुछ बदल सकता है? इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे और सी-वोटर ने अपने मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 के ताजा सर्वे में जानने की कोशिश की है. आइए जानते हैं क्या है जनता का मूड.

भाजपा की क्या होगी स्थिति?

MOTN के ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों में भाजपा के खाते में 35 सीटें आ सकती है. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिली थी, लेकिन ताजा सर्वे के मुताबिक सीटों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा सकता है. वहीं अगर जनवरी 2026 के MOTN सर्वे में 14 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी कुल मिलाकर, भाजपा की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है और पार्टी 35 सीटें जीत सकती है.

कांग्रेस को कितनी सीटों का अनुमान?

MOTN के अगस्त 2026 सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज किया था, लेकिन इस सर्वे के मुताबिक उन्हें कोई भी सीट नहीं मिलती हुई दिखाई दे रही है. जनवरी 2026 के सर्वे में भी कांग्रेस के खाते में 0 सीट का ही अनुमान था. वहीं INDIA गठबंधन की बात करें तो पार्टी को पश्चिम बंगाल में 7 सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में TMC और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, जहां TMC अकेली थी और कांग्रेस ने वामपंथी दलों के साथ गठबंधन किया था.

MOTN Survey: आज लोकसभा चुनाव हुए और CJP मैदान में उतरी तो क्या आप वोट करेंगे? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

कैसे किया यह सर्वे?

देश के सभी राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों में 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग आयु वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के 25,184 वयस्कों से उनकी राय जानी गई. सर्वे में पिछले 24 हफ्तों के दौरान 91,795 लोगों से जुटाई गई राय का विश्लेषण भी शामिल किया गया है. इस तरह कुल 1,16,644 लोगों की राय के आधार पर जनता के मौजूदा मूड को समझने की कोशिश की गई. सर्वे के आंकड़ों में मोटे तौर पर 3 फीसदी और विस्तृत स्तर पर 5 फीसदी तक का मार्जिन ऑफ एरर संभव है.

MOTN 2026: अगले प्रधानमंत्री के लिए कौन पहली पसंद? मोदी-राहुल के बीच इतना बड़ा अंतर, MOTN सर्वे में बड़ा खुलासा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak