Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MOTN Survey: लोकसभा चुनाव अगर आज हुए तो हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस, कौन कितनी मजबूत? ताजा सर्वे में जानिए

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव अगर आज हुए तो हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस, कौन कितनी मजबूत? ताजा सर्वे में जानिए

News Tak 2 weeks ago

रियाणा में जब साल 2024 में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच टफ फाइट रही और 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही 5-5 सीटें मिली. हालांकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य में अपनी सरकार बनाई. अब एक सवाल है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो हरियाणा में सियासी माहौल कैसा होगा?

मौजूदा वक्त में हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस, कौन सी पार्टी ज्यादा मजबूत है? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आए है. आइए जानते हैं जनता का क्या है मूड.

भाजपा कितनी मजबूत?

MOTN के ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो हरियाणा के 10 सीटों में से 6 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती है. लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले बीजेपी को एक सीट का फायदा होता दिख रहा है. वहीं अगर जनवरी 2026 के सर्वे के आंकड़ों की बात करें तो तब 7 सीट मिलने का अनुमान था. यानी कि, पिछले सर्वे के मुकाबले भाजपा को एक सीट का घाटा होता दिख रहा है लेकिन 2024 के चुनाव के मुकाबले पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाकर 6 सीटें जीत सकती है.

कांग्रेस का क्या है हाल?

MOTN के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 10 में से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तराखंड में 5 सीटें मिली थी, लेकिन ताजा सर्वे में उन्हें 1 सीट का नुकसान होता दिखा रहा है. अगर जनवरी 2026 के सर्वे की बात करें तो तब कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जो कि अब बढ़कर 4 सीटें हो गई है. कुल मिलाकर, कांग्रेस को 1 सीट का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है. हालांकि कांग्रेस ने तब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.

MOTN Survey: उत्तराखंड में अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो भाजपा और कांग्रेस की क्या होगी स्थिति? सर्वे में जानिए जनता का मूड

वोट शेयर का क्या है हाल?

लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा में भाजपा को 46.11% वोट शेयर और INDIA गठबंधन 51.55% वोट शेयर मिला था. लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो हरियाणा में 46.9% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं जनवरी 2026 के सर्वे में 49.9% वोट शेयर का अनुमान था. अगर INDIA गठबंधन की बात करें तो उन्हें 44.6% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो कि जनवरी के 40% अनुमान से ज्यादा है.

MOTN 2026: अगले प्रधानमंत्री के लिए कौन पहली पसंद? मोदी-राहुल के बीच इतना बड़ा अंतर, MOTN सर्वे में बड़ा खुलासा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak