Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

News Tak 2 weeks ago

ध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई और अब 3 अगस्त को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है.

इन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

इन जिलों के लिए तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

IMD ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई. भोपाल संभाग में भी कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, जबकि चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई.

जानिए किस जिले में कितना तापमान दर्ज हुआ

प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद चित्रकूट (सतना) में 35.9 डिग्री, पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और नौगांव (छतरपुर) में 35.2 डिग्री, सतना में 34.4 डिग्री तथा रीवा, सीधी, टीकमगढ़ और ग्वालियर में 34 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान अलीराजपुर में 25 डिग्री सेल्सियस रहा. धार में 25.2 डिग्री, सिवनी में 26.4 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 27.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ठंडी रात खरगोन में रही, जहां पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके बाद खंडवा में 19.4 डिग्री, पचमढ़ी में 19.6 डिग्री, धार में 20.4 डिग्री और बैतूल में 21.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सतना और ग्वालियर में 27.1 डिग्री दर्ज हुआ. टीकमगढ़ में 26.5 डिग्री, चित्रकूट (सतना), पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और श्योपुर में 26.4 डिग्री, जबकि खजुराहो और नौगांव (छतरपुर) में 26.2 डिग्री तापमान रहा.

क्यों सक्रिय है मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल बीकानेर, उरई, सीधी और आगे पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है. इसके अलावा मध्य राजस्थान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसमी सिस्टमों के कारण मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak