Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नवादा में पति को छोड़ प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने दमन गई छोटी कुमारी की ट्रॉली बैग में मिली लाश!

नवादा में पति को छोड़ प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने दमन गई छोटी कुमारी की ट्रॉली बैग में मिली लाश!

News Tak 1 week ago

प्यार, बेवफाई और सनसनीखेज कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे नवादा जिले को हिलाकर रख दिया है. जिस प्रेमी के साथ खुशहाल जिंदगी के हसीन सपने सजाकर एक विवाहिता ने अपना हंसता-खेलता परिवार और पति का घर छोड़ दिया था, उसी प्रेमी पर उसकी बेदर्दी से हत्या करने का आरोप लगा है.

हत्या के बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शव को एक ट्रॉली बैग में बंद कर आरोपी फरार हो गया.

मृतका की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिऊर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है.पूरी घटना फिल्मी और दर्दनाक है. परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिऊर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी पहले से शादीशुदा थी. करीब दो साल पहले उसका अपने ही गांव के रहने वाले ऋषभ कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ.

प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि छोटी ने समाज, लोक-लाज और परिवार की परवाह किए बिना अपने पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी ऋषभ संग फरार हो गई. उस समय परिजनों ने रोह थाने में अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन छोटी कभी वापस नहीं लौटी.

दमन में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे दोनों

गांव से भागने के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन चले गए. वहां एक किराए का मकान लेकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. लगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर भयंकर विवाद शुरू हो गया.

आरोप है कि इसी कहासुनी और विवाद के बीच ऋषभ का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने छोटी की निर्मम हत्या कर दी. वारदात को छुपाने और सबूत मिटाने की नीयत से उसने शव को एक ट्रॉली बैग में ठूंसकर बंद कर दिया और खुद मौके से रफूचक्कर हो गया.

ट्रॉली बैग से बदबू आने पर खुला राज

दमन पुलिस को लावारिस ट्रॉली बैग में महिला का शव होने की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस ने बैग खोला तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. छानबीन और पहचान के दौरान यह साफ हो गया कि मृतक महिला नवादा की छोटी कुमारी है.

दमन पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी नवादा के रोह थाना पुलिस को दी. इसके बाद स्थानीय चौकीदार के जरिए मृतका के परिजनों तक यह दुखद खबर पहुंचाई गई. बेटी की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं.

फरार प्रेमी की तलाश में छापेमारी जारी

दमन पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हत्या का सीधा शक फरार प्रेमी ऋषभ कुमार पर ही है. हत्या की असली वजह क्या थी, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा. दमन पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं.

एक ही घर में आमने-सामने आ गए 'किंग कोबरा' और 'विशाल अजगर'! थर-थर कांप उठा परिवार, फिर जो हुआ...

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak