Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नेपाल में भारी तबाही के बीच फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया अपना हाल

नेपाल में भारी तबाही के बीच फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया अपना हाल

News Tak 2 weeks ago

नेपाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ की तबाही के बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने दल के साथ वहां फंस गए हैं. इस गंभीर स्थिति के बीच राकेश टिकैत ने पोखरा शहर से एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी और अपनी टीम की सलामती की जानकारी दी है और बताया है कि वे सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पोखरा में रुके हैं राकेश टिकैत, गाड़ियां छोड़कर फ्लाइट से लौटेंगे

राकेश टिकैत ने वीडियो में बताया कि 26 तारीख को आई इस प्राकृतिक त्रासदी में वे बाल-बाल बचे हैं. उनके साथ 8 से 9 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल दौरे पर गया हुआ था. बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी गाड़ियां वहीं पोखरा में ही छोड़नी पड़ी हैं.

उन्होंने बताया कि उन्हें काठमांडू की फ्लाइट के टिकट मिल गए हैं. वे पोखरा से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होकर 28 तारीख की रात तक सुरक्षित भारत वापस लौट आएंगे.

फंसे हुए पर्यटकों और आम लोगों के लिए की मदद की अपील

नेपाल के मौजूदा हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता ने कहा कि वहां भारी बारिश और बादलों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. नेपाल में कई स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भारत और अन्य देशों के अनेक पर्यटक भी फंसे या लापता हैं.

राकेश टिकैत ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि आपदा में फंसे सभी पर्यटकों और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत और मदद पहुंचाई जाए, ताकि वे सुरक्षित अपने-अपने घर लौट सकें. उन्होंने लगातार फोन कर चिंता जताने वाले सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak