Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच आई बड़ी खबर, BPSC TRE-4 को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने किया ये ऐलान!

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच आई बड़ी खबर, BPSC TRE-4 को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने किया ये ऐलान!

News Tak 1 week ago

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है. गर्दनीबाग और पटना की सड़कों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के दबाव के बाद सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए यह स्पष्ट किया है कि BPSC TRE-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) की परीक्षा अब एकल चरण (सिंगल फेज) में आयोजित की जाएगी.

इस घोषणा के साथ ही CBT और मल्टीपल शिफ्ट्स जैसी परीक्षाओं को लेकर छात्रों में बनी अनिश्चितता दूर हो गई है.

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, 'छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है. अब छात्रों की मांगों के संबंध में निर्णय लिया गया है कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि, राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के लिए अनुशंसाएं देने हेतु 'परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति' का गठन किया है. माननीय पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी. सरकार ने छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' एवं 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' की शुरुआत की है. इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जा रहा है. सरकार छात्रों के कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

छात्र नेताओं की प्रतिक्रिया और 15 सूत्री मांगें

गर्दनीबाग में पिछले 13 दिनों से 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. वार्ता के बाद छात्र नेताओं ने बताया कि BPSC TRE-4 को एकल चरण में कराने, नेगेटिव मार्किंग पर विचार करने, BSSC की लंबित भर्तियों का आयोजन जल्द कराने, तथा लाइब्रेरियन बहाली प्रक्रिया शुरू करने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है. इसके साथ ही BSSC परीक्षा से संविदा वेटेज की अलग व्यवस्था करने और 'वन कैंडिडेट वन रिजल्ट' (One Candidate One Result) लागू करने जैसे विषयों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं.

पेपर लीक जांच, 17वीं BPSC और दरोगा बहाली पर रुख

छात्रों के साथ हुई इस वार्ता में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, पटना के डीएम, डीआईजी और ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 17वीं BPSC सिविल सेवा परीक्षा की जांच के लिए एक इंक्वायरी कमेटी का गठन किया जाएगा. वहीं, 1799 पदों वाली दरोगा बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को रोकते हुए मेंस परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े एविडेंस पर ईओयू द्वारा पारदर्शी जांच कराने का आश्वासन दिया गया है.

13 दिनों से जारी आंदोलन हुआ समाप्त

अधिकारियों के साथ हुई सहमति और लिखित समझौते के बाद छात्र संघ और अभ्यर्थी प्रतिनिधियों ने अपने इस 13 दिवसीय आंदोलन को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने का ऐलान कर दिया है. छात्र नेताओं ने इसे बिहार के परीक्षार्थियों और युवाओं की एक बहुत बड़ी जीत करार दिया है.

BPSC TRE-4: शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, छात्रों से की ये खास अपील

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak