Dailyhunt
पटना में GPS बना शादीशुदा महिला के प्यार का दुश्मन, पति ने जब रंगे हाथ पकड़ा तो फिल्मी कहानी पता चली

पटना में GPS बना शादीशुदा महिला के प्यार का दुश्मन, पति ने जब रंगे हाथ पकड़ा तो फिल्मी कहानी पता चली

News Tak 2 weeks ago

शादी...प्यार और जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हर किसी का सपना होता है. इन खुशियों पर तब ग्रहण लगता है जब धोखे की एंट्री होती है. रिश्ते भरोसे की नींच पर होते हैं. जैसे ही भरोसा टूटा तो रिश्ते चारो खाने चित्त हो जाते हैं.

कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है पटना के फुलवारी शरीफ से. वो पति जो पत्नी से बेहद प्यार करता था उसे ऐसा धोखा मिला कि खुद की नजरों पर भरोसा होना मुश्किल था. थाने में देर रात तक ड्रामा चला पर फिर सबकुछ शांत हो गया. किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई और ये नीयति मानकर चलते बने. अब ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

पति जो पत्नी से बेहद प्यार करता था...उसे आशंका हुई कि कुछ तो गड़बड़ है. उसे लगा कि पत्नी पीठ पीछे कुछ तो गलत कर रही है. पति ने शंका की पुष्टि के लिए GPS का सहारा लिया. पत्नी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने लगा. एक दिन पति दफ्तर में था. तभी पत्नी के मोबाइल की लोकेशन कुछ अलग नजर आई. पति का मन बेचैन हुआ. वो उस लोकेशन की तरफ चल दिया. पति ने वहां पहुंचकर जो देखा वो हैरान करने वाला था. पति के पांवों तले जमीन खिसक चुकी थी.

जिस पत्नी को वो बेहद प्यार करता था वो किसी गैरमर्द की बाहों में थी. गुस्से से तमतमाए पति ने पत्नी पर चिल्लाना शुरू किया. शोर सुनकर पड़ोसी आ गए. हंगामा हुआ. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. मामला बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी और कथित प्रेमी को थाने लेकर पहुंची. वहां भी देर रात तक ड्रामा चलता रहा. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज आलम ने बताया कि डायल 112 की टीम के द्वारा कुछ लोग को लाया गया था, लेकिन किसी ने भी लिखित आवेदन नहीं दिया और सभी चले गए. अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

शारीरिक संबंध बनाते समय पति ने खोया आपा, मरी हुई पत्नी को बिस्तर पर छोड़कर हुआ फरार, रामपुर से आया हैवानियत भरा केस!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak