Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राहुल गांधी की तारीफ में क्या बोले CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास? राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज

राहुल गांधी की तारीफ में क्या बोले CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास? राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज

News Tak 1 week ago

राजनीति में विभिन्न दलों और संगठनों के नेता एक-दूसरे के बारे में क्या राय रखते हैं, इसे लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है. हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, उनके सहयोगी सौरव दास और आशुतोष रांका एक निजी चैनल के कॉन्क्लेव में शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिजीत दीपके से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में राय पूछी गई, तो उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में जवाब देते हुए राहुल गांधी को 'गुड पर्सन' (अच्छा इंसान) बताया. वहीं, उनके सहयोगी सौरव दास ने राहुल गांधी की फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी फिट हैं और राजनीति में अमूमन इतने फिट नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं.

कभी उड़ाया था मजाक, अब बदली राय

अभिजीत दीपके के इस ताजा बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. शुरुआत में अभिजीत दीपके राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर उनका मजाक उड़ाने के कारण विवादों और सुर्खियों में आए थे. हालांकि, अब जब उनसे सीधे तौर पर राहुल गांधी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से उन्हें एक अच्छा इंसान करार दिया.

इतना ही नहीं, सौरव दास को भी कई मौकों पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के पोस्ट और भाषणों को शेयर करते हुए देखा गया है. हाल ही में जब 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की तरफ जा रहे छात्रों के मार्च को पुलिस ने रोका था, तब राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए भाषण को सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था.

छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर दोनों अलग-अलग मोड में सक्रिय

नीट (NEET) पेपर लीक के बाद जंतर-मंतर पर हुए बड़े प्रदर्शन के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी लगातार मीडिया और जनता के बीच छाई हुई है. उनके इस प्रदर्शन के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी पूरी हुई थी.

फिलहाल, कॉकरोच जनता पार्टी देश में 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है. दूसरी तरफ, राहुल गांधी भी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय हैं और देश के अलग-अलग शहरों जैसे कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं. पुणे के बाद उनका अगला कार्यक्रम नागपुर में प्रस्तावित है.

युवाओं के मुद्दों पर सबकी अपनी राह

जब अभिजीत दीपके से राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को सभी को उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी अपने तरीके से छात्रों की आवाज उठा रही है, राहुल गांधी अपने अंदाज में उठा रहे हैं और अन्य दलों के नेता भी अपने स्तर पर इन विषयों को सामने ला रहे हैं.

जब जंतर-मंतर पर नीट के खिलाफ सीजेपी का आंदोलन चल रहा था, तब राहुल गांधी सीधे उस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर अलग से मोर्चा खोला था. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी एक प्रेशर ग्रुप की भूमिका में आगे बढ़ रही है और विपक्ष भी युवाओं के मुद्दों पर लगातार हमलावर है.

यहां देखें वीडियो

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak