Dailyhunt
राजस्थान में गर्मी पर लगा ब्रेक! 23 मार्च को होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

राजस्थान में गर्मी पर लगा ब्रेक! 23 मार्च को होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

News Tak 3 weeks ago

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बीते 24 घंटों में जहां कुछ संभागों में हल्की बारिश और मेघगर्जन देखने को मिला, वहीं अब 23 मार्च को भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का खतरा नहीं है.

पिछले 24 घंटे का मौसम: कहीं बारिश, कहीं सूखा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर संभाग में भी बूंदाबांदी हुई. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. पाली में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

कहां बारिश, कहां रहेगा सूखा

23 मार्च को पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम है.

किस शहर में कितना तापमान

  • अजमेर में अधिकतम तापमान करीब 30.2 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री रहा.
  • जयपुर में अधिकतम 28.6 डिग्री और न्यूनतम 19.7 डिग्री दर्ज हुआ.
  • अलवर में अधिकतम 27.5 डिग्री और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा.
  • कोटा में अधिकतम 30.8 डिग्री और न्यूनतम 17.0 डिग्री दर्ज हुआ.
  • चित्तौड़गढ़ में तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंचा, जबकि रात में 18.4 डिग्री रहा.
  • बाड़मेर में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जैसलमेर में 31.4 डिग्री अधिकतम और 18.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, यहां 13.1 मिमी बारिश भी दर्ज हुई.
  • जोधपुर शहर में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री दर्ज हुआ.
  • बीकानेर में अधिकतम 31.6 और न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा.
  • चूरू में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज हुआ.
  • सीकर में अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 16.0 डिग्री तापमान रहा, यहां 10 मिमी बारिश हुई.
  • पाली में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य में फिर से मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना अधिक रहेगी. हालांकि राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak