Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ट्रेन में समोसा बेचने वाले कथित वेंडर की गंदी करतूत का वीडियो देख भड़के लोग, इधर रेलवे का आ गया जवाब

ट्रेन में समोसा बेचने वाले कथित वेंडर की गंदी करतूत का वीडियो देख भड़के लोग, इधर रेलवे का आ गया जवाब

News Tak 2 months ago

लती ट्रेन में एक कथित वेंडर दरवाजे के पास फर्श पर बैठा है. सामने समोसा से भरे ट्रे पर पैर रख आराम से फोन पर बात कर रहा है. किसी यात्री ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस दृश्य को देखते ही लोग भड़क गए. पहले से रेलवे के खान-पान पर उठ रहे सवालों के बीच इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. लोगों ने व्यंग्यात्मक अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'और खाओ टेस्टी समोसे..कीचड़, तेल और पैरों की मैल.' एक दूसरा यूजर लिखता है- ''लगता है इनके पैरों पर सूजन है. गरम समोसे से सिकाई कर रहे हैं.''

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोगों का तंज और विस्फोटक रिएक्शन के बीच रेलवे ने मामले की जांच की. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले पर रेलवे का जवाब भी आ गया है. रेलवे का कहना है कि जांच के दौरान पाया गया कि...पहली नजर में 20 मई से 22 मई के बीच ट्रेन नंबर 12809-10 में ऐसा कोई कर्मचारी तैनात नहीं मिला. रेलवे ने आगे कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं. 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (की गई कार्रवाई की रिपोर्ट) के अनुसार, संबंधित लाइसेंसधारी को जागरूक किया गया है और सलाह दी गई है कि वह किसी भी बिना इजाज़त सामान बेचने वाले या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत और उसी समय (real time) रेलवे कंट्रोल रूम को दे.

बिना इजाजत सामान बेच रहे ऐसे लोग

इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों के अंदर बिना इजाज़त सामान बेचने वालों के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है, जबकि रेलवे अधिकारी बार-बार उनके खिलाफ कार्रवाई करते रहे हैं. यात्री और मुसाफ़िर अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों में बिना किसी नियम-कानून के खाने का सामान बेचने वालों द्वारा अपनाई जाने वाली गंदगी भरी आदतों की शिकायत करते हैं. इस वायरल क्लिप ने ट्रेनों के अंदर निगरानी व्यवस्था और रेल यात्रा के दौरान खाने की सुरक्षा और यात्रियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नियमों को और सख्ती से लागू करने की ज़रूरत पर भी बहस को फिर से तेज़ कर दिया है.

क्या है ये पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हावड़ा तक चलने वाली हावड़ा मेल का एक वीडियो सामने आया है. माना जा रहा है कि ये वीडियो 20 मई से 22 मई के बीच का है जिसमें एक कथित वेंडर ट्रेन के दरवाजे के पास वॉश बेसिन के नीचे बैठा है. वो फोन पर बात कर रहा है और समोसे से भरे ट्रे में पैर रखा है. रेलवे का कहना है कि ये उनका अधिकृत वेंडर नहीं है. यानी ये बाहरी विक्रेता है.

पैरों में ताले, आंखों में दर्द... पटना में बुजुर्ग पिता के पैरों में बेटे ने बांधी जंजीरें, फिर बेटे की ये मजबूरी सुन यात्रियों की भर आईं आंखें

ये है वो वायरल वीडियो

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak