Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Twisha Sharma Case: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दी जान से मारने की धमकी... टविशा शर्मा मौत मामले के अहम गवाह का आरोपी समर्थ के दोस्तों पर बड़ा आरोप

Twisha Sharma Case: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दी जान से मारने की धमकी... टविशा शर्मा मौत मामले के अहम गवाह का आरोपी समर्थ के दोस्तों पर बड़ा आरोप

News Tak 2 weeks ago

विशा शर्मा मौत मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं. अब इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के बीच एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है.

केस के एक अहम गवाह ने आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें कोर्ट या जांच में गवाही देने से रोकने के लिए सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई.

'गवाही दी तो जान से मार देंगे'- अहम गवाह का दावा

कटारा हिल्स में सांची पार्लर चलाने वाले नीरज दुबे इस हाई प्रोफाइल मामले में अहम गवाह हैं. दरअसल, पुलिस की एसआईटी (SIT) जांच के दौरान तैयार किए गए पंचनामे में नीरज को साक्षी/गवाह बनाया गया था. नीरज दुबे का आरोप है कि 30 मई को आरोपी समर्थ सिंह के दोस्त संदीप भट्टाचार्य, उसके पार्टनर और स्टाफ के 4-5 लोगों ने उन्हें गवाही देने से रोकने के लिए निशाना बनाया.

नीरज दुबे ने आपबीती बताते हुए कहा, "समर्थ सिंह के दोस्त संदीप भट्टाचार्य ने हमें धमकी दी है कि तुझे जान से खत्म करवा देंगे, मार डालेंगे. उन्होंने हमारे साथ मारपीट भी की है. हम इस केस में साक्ष्यों के गवाह हैं, इसीलिए हमें डराया-धमकाया जा रहा है." पीड़ित ने इस कथित हमले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और पुलिस ने फिलहाल उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है.

CBI ने 80 किलो की डमी से किया 'क्राइम सीन रीक्रिएट'

एक तरफ जहां गवाहों को धमकाने के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) सच की परतें खोलने में जुटी है. 5 दिन की रिमांड के दौरान सीबीआई की टीम मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह को लेकर एक बार फिर घटना स्थल पर पहुंची.

वहां 12 मई की रात आखिर क्या हुआ था, यह समझने के लिए करीब 80 किलो वजनी एक डमी पुतले का इस्तेमाल किया गया और पूरे घटनाक्रम का 'क्रिएशन' (Crime Scene Recreation) किया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लंबाई के अंतर ने उलझाया मामला

सीबीआई की तफ्तीश में एक और बेहद अहम तकनीकी पेंच सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, टविशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज लंबाई (Height) और उनके परिजनों द्वारा बताई गई वास्तविक लंबाई में अंतर पाया गया है. इस विसंगति को दूर करने और घटना के वक्त के हालातों को बिल्कुल सटीक तरीके से परखने के लिए सीबीआई ने एक अलग ऊंचाई का दूसरा डमी पुतला भी तैयार करवाया है.

कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की 5 दिनों की सीबीआई रिमांड का समय पूरा हो रहा है. माना जा रहा है कि सीबीआई सच उगलवाने और तकनीकी कड़ियों को जोड़ने के लिए कोर्ट से दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी. वहीं, दूसरी तरफ बचाव पक्ष इस रिमांड को बढ़ाने का विरोध करने की तैयारी में है. अब इस मामले में अदालत का अगला रुख यह तय करेगा कि टविशा शर्मा की मौत के अनसुलझे सवालों के जवाब कब और कैसे सामने आएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak