Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
SD24 NEWS 3 weeks ago
राहुल ने पीएम बनेंगे और न अखिलेश सीएम- केशव प्रसाद मौर्य

अमेठी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि
2047 तक उत्तर प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली नही है न अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन पायेंगे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई हुई है

उप मुख्यमंत्री मौर्य आज अमेठी के जायस बहादुर पुर स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे उन्होंने राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में एस सी बोस हॉस्टल, होमी भाभा एवं विद्यासागर हॉस्टल का उद्घाटन किया।


मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास सब का विश्वास के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है।

सहारनपुर की घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जबाब में कहा कि ​गैर-कानूनी निर्माण पर कार्रवाई हुई है सब कुछ कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्यवाही हो रही है इतिहास की सच्चाई सामने आ रही है
​ यदि कोई भी निर्माण गैर-कानूनी होगा, तो वह तो गिरेगा ही, इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।

​
सहारनपुर में ​कुआ मिलने के सवाल पर कहा कि यदि इतिहास के पन्नों से असलियत को छिपाया न गया होता, तो बहुत कुछ सामने आता। आज जो भी चीजें सामने आ रही हैं, वह इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि कानून अपना काम कर रहा है और सभी कार्रवाइयाँ कानून के दायरे में हो रही हैं।

​सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव खुद जनता की नजरों में एक सवाल बनकर खड़े हैं।
​2027 में सपा का सफाया होगा उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को 2047 तक सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखने चाहिए। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ़ हो जाएगी और समाजवादी पार्टी सैठाई चली जाएगी

​उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करना बांटो और राज करो की राजनीति अब चलने वाली नहीं है PDA के नाम पर परिवार के विकास की एजेंसी चलाना और गुंडों-माफियाओं को संरक्षण देना अब यूपी में नहीं चलेगा।​
​उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।2047 तक न तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं और न ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और न ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। देश और प्रदेश में केवल भारतीय जनता पार्टी का सुशासन ही रहेगा।

मौर्य ने यही पर पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की ,उप मुख्यमंत्री ने यही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले और आवश्यक दिशा दिया।

इससे पूर्व उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अनुसंधान एवं नवाचार को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है उन्होंने आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम करने तथा वैकल्पिक एवं स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास और उपयोग में तेजी लाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ये प्रयास देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता में भी महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आए मौर्य भागीरथी मौर्य निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा अमेठी के आवास ग्राम मुबारकपुर मुखेतिया गये और बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: SD24 NEWS