Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Assam Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत सामग्री बांटी और गुरुद्वारे में लगाई अरदास

Assam Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत सामग्री बांटी और गुरुद्वारे में लगाई अरदास

Assam Floods: असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आगे आए हैं। उन्होंने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर शिवसागर जिले का दौरा किया और राहत कार्यों में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया।

असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के अनुसार, इस वर्ष आई बाढ़ में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल 54 राहत शिविरों में करीब 12,994 लोग रह रहे हैं, जबकि 26 राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से 5,384 लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

शनिवार को रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर असम के लोगों के लिए अरदास की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह ग्लोबल सिख्स संस्था के साथ पिछले सात दिनों से लगातार लंगर तैयार कर प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।

रणदीप ने कहा कि किसी भी आपदा के समय लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पहले से यह आकलन कर चुकी है कि प्रभावित लोगों को सबसे अधिक किन चीजों की जरूरत है। इसी आधार पर भोजन, चटाई, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें अब तक पर्याप्त सहायता नहीं मिल सकी है।

असम बाढ़ राहत अभियान में इससे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दान कर चुके हैं। अब रणदीप हुड्डा की पहल की भी सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News1India