Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

हारनपुर के गांव मानकमऊ से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले युवा ऑलराउंडर आयान अकरम ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है।

उनके चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन परविंदर सिंह के मुताबिक आयान ने हालिया घरेलू सीरीज में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान कुल 37 विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही कि तेज गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट हासिल करना आयान की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

आयान सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। परविंदर सिंह ने बताया कि पांच मुकाबलों में आयान ने एक शतक लगाया और 300 से ज्यादा रन बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी निरंतरता का नतीजा है कि उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

अब आयान के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आयान अपने घरेलू प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दोहराएंगे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आयान के चयन पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव यशपाल, उपाध्यक्ष रवि सिंघल, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, लतीफ उर रहमान, ऋषि चौधरी और सैयद मशकूर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सहारनपुर के लिए भी गर्व की बात है।

आयान के दादा इनाम सैफी और चाचा अमजद सैफी ने भी उनके चयन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि आयान बचपन से ही क्रिकेट को लेकर गंभीर रहे हैं और नियमित रूप से अभ्यास करते आए हैं। मेहनत के इसी सिलसिले ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। चयन की खबर के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का पहुंचना लगातार जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News1India