Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी,  लिया बड़ा फैसला

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने तय किया है कि उसके खिलाफ कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की नाबालिग है और उसने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी पहले उसे और अन्य भटके हुए युवाओं को माफ करने की बात कह चुके हैं।

यह मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान लड़की प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बोलती दिखाई दी थी। शुरुआत में नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस को भेजा था, क्योंकि घटना दिल्ली में हुई थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उसकी उम्र 15 वर्ष है और उसने दूसरों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें कही थीं। उसने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए प्रधानमंत्री, देशवासियों और सभी से क्षमा मांगी। उसने कहा कि भविष्य में वह ऐसी गलती कभी नहीं दोहराएगी।

इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि ऐसे "भटके हुए बच्चों" को अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाने से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और समाज से भी अपील की कि इन युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए। माना जा रहा है कि इसी रुख के बाद पुलिस ने भी मामले में नरमी दिखाई।

लड़की की मां ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को अपनी गलती का एहसास हो चुका है और यह उसके जीवन की नई शुरुआत है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाए जाएं ताकि वे गलत प्रभाव में आने से बच सकें। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से नाबालिग के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी और मामले में आगे कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News1India