Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
100 rupee note: आपकी जेब में रखा ₹100 का नोट असली है या नकली? जानिए पहचान के 7 आसान तरीके

100 rupee note: आपकी जेब में रखा ₹100 का नोट असली है या नकली? जानिए पहचान के 7 आसान तरीके

बाजार में खरीदारी के दौरान कई बार खुले पैसे में ऐसे नोट मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे असली हैं या नकली। कई नकली नोट देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं।

ऐसे में अगर आपको 100 रुपये के नोट पर संदेह हो, तो उसकी पहचान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बताए गए सुरक्षा फीचर्स के आधार पर की जा सकती है।

RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय करेंसी के सभी नोटों की सुरक्षा विशेषताओं की जानकारी दी गई है। 100 रुपये के नोट की पहचान करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण संकेत बताए गए हैं, जिनकी मदद से असली और नकली नोट में अंतर किया जा सकता है।

सबसे पहले, नोट के नीचे बाईं ओर '100' अंक वाला सी-थ्रू रजिस्टर होता है। जब नोट को रोशनी के सामने रखा जाता है, तो यह अंक साफ दिखाई देता है। असली 100 रुपये के नोट पर '100' का मूल्य देवनागरी लिपि में भी लिखा होता है, जो इसकी एक महत्वपूर्ण पहचान है। नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी का चित्र छपा होता है, जबकि दाईं ओर गारंटी क्लॉज, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर, भुगतान का वचन और RBI का प्रतीक चिन्ह मौजूद रहता है। नोट के ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर दो नंबर पैनल होते हैं। इन दोनों में छपे अंक बाएं से दाएं क्रम में छोटे आकार से बड़े आकार की ओर बढ़ते हैं, जो असली नोट की एक खास सुरक्षा विशेषता है।

इसके अलावा, नोट के नीचे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भी बना होता है।इन सुरक्षा विशेषताओं की जांच करके आप काफी हद तक यह पहचान सकते हैं कि 100 रुपये का नोट असली है या नकली। हालांकि, यदि किसी नोट को लेकर फिर भी संदेह हो, तो उसे किसी बैंक शाखा में ले जाकर जांच कराना सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे आप नकली नोट से जुड़ी किसी भी तरह की ठगी या आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation