Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Arrah SBI bank theft: SBI शाखा से पैसे निकालते ही उड़े 1.50 लाख! आरा में ग्राहक के साथ बड़ी वारदात

Arrah SBI bank theft: SBI शाखा से पैसे निकालते ही उड़े 1.50 लाख! आरा में ग्राहक के साथ बड़ी वारदात

भोजपुर जिले के आरा शहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जेल रोड शाखा से रुपये निकालने के बाद एक ग्राहक के बैग से 1.50 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने टाउन थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की पहचान मौजमपुर-महली घाट निवासी राजेश तिवारी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच वह एसबीआई की जेल रोड शाखा पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने खाते से 2.50 लाख रुपये निकाले और पूरी राशि अपने बैग में रख ली।

राजेश तिवारी के अनुसार, रुपये निकालने के बाद वह बैंक परिसर में रखी एक कुर्सी पर बैठ गए। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बैग की जांच की तो उसमें रखे 2.50 लाख रुपये में से 1.50 लाख रुपये गायब थे। बैग में केवल एक लाख रुपये ही बचे थे। पीड़ित का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनके बैग से रुपये चोरी किए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपितों की पहचान करने और चोरी गई राशि बरामद करने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है और पुलिस चोरी में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation