Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bhojpur Children Drowned: भोजपुर की सोन नदी बनी काल! नहाने गए 6 बच्चों में 3 की दर्दनाक मौत

Bhojpur Children Drowned: भोजपुर की सोन नदी बनी काल! नहाने गए 6 बच्चों में 3 की दर्दनाक मौत

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के पास सोन नदी में नहाने गए छह बच्चे डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक का माहौल फैल गया।जानकारी के अनुसार, रविवार को अंधारी गांव के छह बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे भी गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। देखते ही देखते सभी बच्चे पानी में फंस गए।

बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोग और गोताखोर तुरंत नदी में उतरे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी छह बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में मिले बच्चों को परिजन तुरंत इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंधारी गांव निवासी चिंटू राय के 15 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार, रंजीत राय के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और शिवभंटू राय के 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है।

हादसे में घायल तीन अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें जलेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, संतोष राय के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और रामधीन राय के 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चौरी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद पूरे अंधारी गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation