Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नवीन ने नई टीम में 38 नेताओं को दिया मौका

बिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नवीन ने नई टीम में 38 नेताओं को दिया मौका

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों और महिला नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अन्नामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजोर झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुषमा साहू, जनमेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) और दिवाकर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

भाजपा ने संगठन में वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी तय किया है। विधायक विक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी तथा विनय केसरी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बिहार में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई टीम तैयार की गई है। भाजपा नेतृत्व ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को संगठन में जगह दी है।

नई टीम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नए पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation