Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Bus Fare Hike: बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ा झटका! 3 जून से बीएसआरटीसी सिटी बसों का किराया बढ़ा, जानिए नई दरें

Bihar Bus Fare Hike: बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ा झटका! 3 जून से बीएसआरटीसी सिटी बसों का किराया बढ़ा, जानिए नई दरें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 3 जून से अधिक किराया देना पड़ सकता है। निगम ने बस किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में बस से यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग रूटों पर किराए में 2 रुपये से लेकर 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। बढ़े हुए किराए की अंतिम सूची मंगलवार को जारी होने की संभावना है। नई दरें लागू होने के बाद यात्रियों से दूरी के आधार पर संशोधित किराया लिया जाएगा।

BSRTC अधिकारियों का कहना है कि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, बसों के रखरखाव पर बढ़ते खर्च, स्पेयर पार्ट्स की महंगाई और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया था, जबकि बसों के संचालन पर खर्च लगातार बढ़ रहा था। इस किराया वृद्धि का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना बस से कार्यालय, स्कूल, कॉलेज या अन्य कामों के लिए यात्रा करते हैं। नियमित यात्रियों को हर महीने परिवहन पर पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

निगम का दावा है कि किराया बढ़ने से मिलने वाली अतिरिक्त आय का उपयोग बस सेवाओं को बेहतर बनाने और रखरखाव में सुधार के लिए किया जाएगा। बीएसआरटीसी का कहना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नई किराया सूची लागू होने के बाद सभी सिटी बसों में संशोधित दरें प्रभावी हो जाएंगी। निगम ने यात्रियों से यात्रा करने से पहले अपने रूट का नया किराया जरूर जांचने की अपील की है।

गांधी मैदान से अलग-अलग जगहों के लिए वर्तमान और संभावित नए किराए की बात करें तो एम्स, दानापुर और पटना सिटी का वर्तमान किराया 25 रुपये है, जो बढ़कर 29 से 30 रुपये तक हो सकता है। बिहटा का किराया 62 रुपये से बढ़कर 70 से 71 रुपये हो सकता है। बिहारशरीफ का किराया 116 रुपये से बढ़कर 133 से 135 रुपये और नवादा का किराया 165 रुपये से बढ़कर 189 से 190 रुपये तक पहुंच सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation