Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Crime: बिहार पुलिस पर तीर-भाला से हमला, जवान के गले में धंसा तीर, हालत गंभीर, 7 हमलावर गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार पुलिस पर तीर-भाला से हमला, जवान के गले में धंसा तीर, हालत गंभीर, 7 हमलावर गिरफ्तार

:तीर, भाला, लाठी और ईंट-पत्थरों से बिहार पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया गया। पूर्णिया जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और हिंसक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

कोर्ट और प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। तीर, भाला, लाठी और ईंट-पत्थरों से किए गए इस हमले में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं।

घटना केनगर अंचल के मौजा प्रसादपुर की है, जहां लगभग 11.28 एकड़ की बहुमूल्य जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई चल रही थी। यह जमीन विक्रमपट्टी कवैया निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज थी। प्रशासनिक आदेश के बाद प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी अभय राज, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही टीम ने जमीन खाली कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की, विरोध कर रहे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और भीड़ ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तीर-धनुष, भाला, लाठी और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।हमले में चम्पानगर थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस जवान शंकर पासवान के गले में तीर जा धंसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल श्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और उपद्रवियों को खदेड़ते हुए इलाके को अपने नियंत्रण में लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने विवादित जमीन की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस हमले ने एक बार फिर जमीन विवादों से जुड़े मामलों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation