Dailyhunt
Bihar Crime:गैस तस्करी का बड़ा सिंडिकेट का हुआ पर्दाफाश,टैंकर से कटे अवैध सिलेंडर बरामद, आरोपी मौके से हुए फरार, छापेमारी जारी

Bihar Crime:गैस तस्करी का बड़ा सिंडिकेट का हुआ पर्दाफाश,टैंकर से कटे अवैध सिलेंडर बरामद, आरोपी मौके से हुए फरार, छापेमारी जारी

मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे युद्ध के बीच देश में गैस का संकट जारी है और इस बीच कुछ गैस धंधेबाज इस संकट को अवसर में बदलने लगे हुए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने गैस कालाबाजारी की दुनिया में हलचल मचा दी।

वरीय पुलिस अधीक्षक कंतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि जिले के नरियार चौक के पास सड़क किनारे एक एलपीजी गैस टैंकर से अवैध कटिंग की जा रही है और उसे घरेलू सिलेंडरों में भरा जा रहा है।

सूचना मिलते ही डीएसपी वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मोतीपुर थाना अध्यक्ष समेत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए एक गैस टैंकर, एक बोलेरो और एक टोटो जप्त किया। मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से भरे जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर भी पुलिस के हाथ लगे।

हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले सभी तस्कर किसी 'फिल्मी अंदाज' में फरार हो गए। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, वहीं पुलिस ने छापेमारी को जारी रखते हुए सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मामले का अंदेशा है कि यह केवल एक छोटा ऑपरेशन नहीं, बल्कि बड़े गैस सिंडिकेट की साजिश का हिस्सा हो सकता है। देश में मिडिल ईस्ट के युद्ध और गैस संकट के बीच ये तस्कर इस आपदा को अपने फायदे के लिए भुनाने में जुटे थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और तस्करी में शामिल गैस टैंकर तथा वाहन जप्त किए गए हैं। पुलिस टीम अब फरार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

मुजफ्फरपुर की यह बड़ी स्ट्राइक न केवल गैस कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस की सजगता दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के सहारे अपराधियों के सिनेमाई प्लान को भी नाकाम किया जा सकता है। इस केस ने पूरे जिले में अपराध और कालाबाजारी के दुनिया में खलबली मचा दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation