Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Crime:पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव,  इलाके में दहशत

Bihar Crime:पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, इलाके में दहशत

पराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। जिले के मुरौल प्रखंड में बखरी पैक्स अध्यक्ष सुनील पांडे पर देर रात बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घर लौटने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना मुरौल ओपी क्षेत्र के बखरी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष सुनील पांडे देर रात अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

हमले में एक गोली सुनील पांडे को छूते हुए निकल गई, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से पैक्स अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुरौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और आपराधिक एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पैक्स अध्यक्ष पर हुई इस जानलेवा फायरिंग ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation