Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Eou raid:सीवान के उत्पाद इंस्पेक्टर के मुंगेर-पटना समेत 5 ठिकानों पर  EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी, इतने रुपये का खेल. किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं

Bihar Eou raid:सीवान के उत्पाद इंस्पेक्टर के मुंगेर-पटना समेत 5 ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी, इतने रुपये का खेल. किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गुरुवार सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई।

ईओयू की टीम ने एक साथ पटना, मुंगेर और सीवान जिले में स्थित उनके पांच ठिकानों पर धावा बोला।सुबह जैसे ही जांच एजेंसी की टीम अंकेश कुमार गोंड़ के ठिकानों पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सभी परिसरों को अपने कब्जे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। टीम के सदस्य घरों में रखे दस्तावेज, जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक से जुड़े रिकॉर्ड, नगदी और जेवरात समेत तमाम संदिग्ध संपत्तियों की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई थाने में अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि उनके पास ज्ञात आय के मुकाबले करीब 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की कथित अतिरिक्त संपत्ति है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईओयू की टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है। छापेमारी के दौरान अधिकारी हर एक दस्तावेज को बारीकी से खंगाल रहे हैं, ताकि कथित अवैध संपत्ति के स्रोत का पता लगाया जा सके। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि संपत्ति अर्जित करने में किन माध्यमों का इस्तेमाल किया गया।पटना के मोहल्ला सुल्तानपुर, थाना- दानापुर स्थित आवास, मुंगेर के मोहल्ला - चंदनबाग, थाना- कासिम बाजार स्थित पैतृक आवास, मोहल्ला लल्लूपोखर, थाना- कासिम बाजार, मुंगेर स्थित व्यवसायिक भवन, सीवान शहर अवस्थित अभियुक्त का उत्पाद विभाग ऑफिस,चित्रगुप्त नगर रजिस्ट्री ऑफिस के पिछे, थाना नगर, सीवान अवस्थित किराये का आवास पर ईओयू ने छापा मारा है।सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर तरफ तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पूरे मकान को अपने कब्जे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीम ने लल्लू पोखर के अलावा चंदनबाग स्थित अंकेश राज गौंड के दूसरे आवास पर भी एक साथ छापेमारी की। इसके अलावा एक अन्य ठिकाने पर भी जांच की जा रही है। तीनों जगहों पर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य सामानों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा बना रखा है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आर्थिक अपराध इकाई की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है। टीम ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

बताया जा रहा है कि अंकेश राज गौंड लंबे समय तक सीवान जिले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं। उनकी तैनाती के दौरान कई चर्चित कार्रवाई भी सामने आई थीं। फिलहाल मुंगेर स्थित उनके दोनों आवासों पर जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक लल्लू पोखर स्थित मकान अंकेश राज गौंड ने करीब दो वर्ष पहले खरीदा था। चर्चा है कि इस संपत्ति की कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम अब संपत्ति के स्रोत और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

माना जा रहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी और जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल EOU की कार्रवाई ने सीवान के साथ मुंगेर के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation