Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Health: स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण का असर, LNJP अस्पताल में लापरवाही पर गिरी गाज, दो डॉक्टरों को शो-कॉज, बाहर की जांच लिखने वाले न्यूरो डॉक्टर से जवाब तलब

Bihar Health: स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण का असर, LNJP अस्पताल में लापरवाही पर गिरी गाज, दो डॉक्टरों को शो-कॉज, बाहर की जांच लिखने वाले न्यूरो डॉक्टर से जवाब तलब

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के बाद एलएनजेपी अस्पताल (लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल) में बड़ी कार्रवाई की गई है।

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कल एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आई, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई का फरमान जारी कर दिया।बताया जा रहा है कि डॉ. राकेश कुमार रोशन निर्धारित समय पर ड्यूटी से गायब मिले। उन्हें दोपहर 2 बजे से अस्पताल में उपस्थित होना था, लेकिन निरीक्षण के दौरान उनकी मौजूदगी नहीं मिली। इसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

वहीं, डॉ. श्याम किशोर को भी विभाग की ओर से शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। उनसे भी ड्यूटी और जिम्मेदारियों में कथित लापरवाही को लेकर जवाब तलब किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा, मरीजों के प्रिस्क्रिप्शन में बाहर से जांच कराने की सलाह देने वाले न्यूरो विभाग के डॉक्टर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग यह जांच कर रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल की सुविधाओं के बजाय निजी केंद्रों से जांच कराने के लिए कहा गया।

स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद हुई इस कार्रवाई से अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य अस्पतालों में भी औचक निरीक्षण और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation