Dailyhunt
Bihar Land Mafia:कानून से ऊपर कोई नहीं, भूमि माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के लिए विजय सिन्हा का सख्त संदेश

Bihar Land Mafia:कानून से ऊपर कोई नहीं, भूमि माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के लिए विजय सिन्हा का सख्त संदेश

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में साफ शब्दों में कहा कि बिहार में भूमि सुधार का अभियान रुकने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा और राजस्व व्यवस्था में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि बिहार में भूमि सुधार अभियान किसी भी हालत में रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा और राजस्व व्यवस्था में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी। मुंगेर प्रेक्षा गृह में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि कानून से उपर कोई नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का विवाद केवल दो व्यक्तियों का मामला नहीं होता, बल्कि यह दो परिवारों, दो गांवों और कई पीढ़ियों तक तनाव पैदा करता है। इसलिए सरकार ने संकल्प लिया है कि भूमि विवाद केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी खत्म किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद एक बड़ा कदम है, जिसके जरिए जनता सीधे अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचा रही है। अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें डिजिटल प्रणाली में दर्ज की गई हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

सिन्हा ने साफ चेतावनी दी कि सरकारी जमीन या गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमि माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी सम्मानित होंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हड़ताल और तालाबंदी जैसी अराजक गतिविधियां जनता का काम बाधित करती हैं और बिहार अब उस दौर से आगे बढ़ चुका है। सरकार का उद्देश्य है कि गांवों में शांति, सामाजिक सौहार्द और विकास की गति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनता से अपील की कि भूमि सुधार अभियान में सहयोग करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और स्वाभिमानी बिहार का निर्माण करें। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और आम लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस जनहित कार्यक्रम का समर्थन किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation