Dailyhunt
Bihar New Airport: बिहार को मिला 4 नए एयरपोर्ट की सौगात, इन शहरों में होगा निर्माण, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar New Airport: बिहार को मिला 4 नए एयरपोर्ट की सौगात, इन शहरों में होगा निर्माण, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा नए एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद राज्य के कई शहर सीधे हवाई नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे यात्रा आसान होने के साथ-साथ विकास और निवेश को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने के महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें बिहार के कई शहर भी शामिल हैं। इस फैसले से राज्य में हवाई यात्रा का दायरा तेजी से बढ़ेगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब तक राज्य में पटना एयरपोर्ट और दरभंगा एयरपोर्ट ही मुख्य हवाई केंद्र थे, जबकि गया एयरपोर्ट और पूर्णिया एयरपोर्ट पर सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं। लेकिन अब गोपालगंज के सबेया, बेगूसराय के उलाओ, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन नए एयरपोर्ट्स के शुरू होने के बाद लोगों को हवाई सफर के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, राज्य का हवाई नेटवर्क पहले से अधिक मजबूत और व्यवस्थित होगा।

इसके अलावा, पूर्णिया में सिविल टर्मिनल निर्माण और मुजफ्फरपुर के पताही हवाई पट्टी के पुनरुद्धार का काम भी अंतिम चरण में है। वहीं, सोनपुर में नए एयरपोर्ट निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का मानना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

खासकर भागलपुर जैसे औद्योगिक शहर और बेगूसराय, गोपालगंज जैसे उभरते क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल बिहार के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगी और आने वाले समय में राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation