Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar News : बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य आगाज, चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, पाठ्यक्रम में शामिल होगा इतिहास

Bihar News : बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य आगाज, चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, पाठ्यक्रम में शामिल होगा इतिहास

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। गुरुवार को बांका जिले के अबरखा में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे जल्द ही बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इससे राज्य की नई पीढ़ी को इस विश्वप्रसिद्ध मेले की समृद्ध परंपरा और आस्था के इतिहास की गहरी जानकारी मिल सकेगी।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कांवरिया पथ पर विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवरियों को पैदल यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला 24 घंटे मुस्तैद रहेगा। वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर साल मेले के प्रबंधों में गुणात्मक सुधार किया जा रहा है और इस बार भी कांवरियों के ठहरने, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल और प्रकाश की अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गई हैं।

समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मेले के भव्य आयोजन को लेकर अबरखा से लेकर पूरे कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है तथा पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation