Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने दिया बयान, कहा 'जनादेश सर्वोपरि, स्वीकार है जनता का फैसला

Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने दिया बयान, कहा 'जनादेश सर्वोपरि, स्वीकार है जनता का फैसला

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और उसका सम्मान करना प्रत्येक राजनीतिक दल का दायित्व है।

उन्होंने विजयी उम्मीदवार प्रशांत किशोर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जो निर्णय दिया है, उसे एनडीए विनम्रता के साथ स्वीकार करता है। यह परिणाम गठबंधन के लिए आत्ममंथन का अवसर भी है, ताकि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर पहले से अधिक मजबूती के साथ खरा उतरा जा सके।

डॉ. सुमन ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों को व्यापक जनादेश के रूप में देखने के बजाय जनता के एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में समझने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में हर चुनाव जनता की नब्ज को समझने और अपनी कार्यशैली का मूल्यांकन करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) एनडीए के एक जिम्मेदार घटक दल के रूप में गठबंधन को और अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का मूल उद्देश्य बिहार का विकास, सुशासन और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए गठबंधन पूरी ऊर्जा के साथ जनसंपर्क बढ़ाएगा, संगठन को सशक्त करेगा तथा जनहित के मुद्दों पर पहले से अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

मंत्री ने कहा की लोकतंत्र में जनता ही अंतिम निर्णायक है और एनडीए जनादेश से सीख लेकर नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation