Dailyhunt
Bihar News : गया नगर निगम में अनुकंपा के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सफाई जमादार की मिली नौकरी

Bihar News : गया नगर निगम में अनुकंपा के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सफाई जमादार की मिली नौकरी

या नगर निगम सभागार में गुरुवार को अनुकंपा के आधार पर एक युवती समेत नौ लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

नगर निगम द्वारा मृत कर्मियों के आश्रितों को राहत प्रदान करते हुए सभी को सफाई जमादार पद पर नियुक्त किया गया, जिसे स्थायी किया गया है। नियुक्ति पाने वालों में संजय कुमार, कुमारी रेनु, शंकर कुमार, महेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, विनोद राम, रुस्तम कुमार, दीपक कुमार एवं हर्ष राज शामिल हैं।

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि स्टैंडिंग एवं बोर्ड की बैठक में पूर्व में ही अनुकंपा के आधार पर नौ आवेदकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण की गई।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र आवश्यक दस्तावेज जमा कर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस दौरान सशक्त स्थाई समिति सदस्य सह पार्षद मनोज कुमार, पार्षद दीपक चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार, मुन्ना कुमार सहित स्थापना शाखा के पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation