Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar News : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की अनोखी पहल, राज्य के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी

Bihar News : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की अनोखी पहल, राज्य के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी

बिहार में तेजी से हो रहे पर्यटकीय विकास के लिए अब बिहार सरकार के कर्मचारियों व अधिकारियों को राज्य के पर्यटनस्थल पर भ्रमण करने के लिए भेजा जायेगा। ताकि वे पर्यटन क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार को अपना महत्वपूर्ण सुझाव दे सकें।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर समृद्ध कला-संस्कृति, पर्यावरणीय विविधता व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटकीय स्थल मौजूद है। जिन्हें विश्व के पटल पर लाया जाना आवश्यक है।

बिहार सरकार के इस पहल से पर्यटकीय व अन्य अनुषंगी क्षेत्रों का विकास हो सकेगा। ऐसे स्थिति में राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी पदाधिकारियों-कर्मियों से बिहार भ्रमण पर भेजकर क्षेत्र के पर्यटकीय विकास व अन्य सुविधाओं को विकसित करने का सुझाव प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है।

विदित हो कि इस योजना के अनुसार सभी अधिकारी भ्रमण के बाद पर्यटकीय स्थलों के फोटोग्राफ, स्थल से जुड़ी जानकारी अपने अनुभव इत्यादि का समेकित कर अपने पदस्थापन जिला पदाधिकारी को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त को और सचिवालय व संलग्न कार्यालयों में पदस्थापित पदाधिकारी अपने विभाग में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। इस काम के लिए बिहार सरकार द्वारा एक नोडल पदाधिकारी को नामित किया जायेगा।

बिहार सरकार के कर्मचारी कुंदन सिंह ने कहा की देश के संपन्न इतिहास की धरती में से एक बिहार भ्रमण पर जाने के लिए उत्सुक हूं। बिहार सरकार द्वारा राज्य के पर्यटकीय विकास में भागीदारी देने का हम कर्मचारियों को खास अवसर प्राप्त हुआ है। वहीँ बिहार सरकार में अधिकारी अरविंद रंजन दास ने बताया की हमारा राज्य बिहार शुरू से ही ऐतिहासिक धरोहरों की दृष्टि से संपूर्ण रहा है। बिहार सरकार द्वारा राज्य के चौतरफा पयर्टन विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने की जिम्मेदारी दी गयी है। जिससे हम कर्मचारी व अधिकारी बखूबी निभायेंगे ताकि हमार प्रदेश भी अन्य राज्यों की तरफ समृद्धि की ओर से तेजी से कदम बढा सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation