Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar News : पटना में आयोजित कांग्रेस के तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएंगे पार्टी की विचारधारा

Bihar News : पटना में आयोजित कांग्रेस के तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएंगे पार्टी की विचारधारा

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय 'सर्वोदय संकल्प शिविर' के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन सृजन में सर्वोदय संकल्प शिविर से प्रशिक्षित कार्यकर्ता बेहतर तरीके से पार्टी के विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे।

कांग्रेस पार्टी की वैचारिक क्रांति का सृजन यह शिविर बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के गौरवशाली इतिहास का बोध जिस कार्यकर्ता को रहता है वो समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समानता और समर्पण के साथ एकजुट होकर देश के अंतिम पायदान के व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने की कवायद में आप सभी की मनोवैज्ञानिक सोच इस प्रशिक्षण से बेहतर हुई है। गांधीवादी संस्कारों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस के मूल भावना जो जनता के उत्थान, प्रकृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता पर आधारित थी उसे जनता में सम्प्रेषित करने का नेतृत्व प्रशिक्षित कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि कुल 42 प्रशिक्षुओं ने आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सर्वोदय की अवधारणा और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का बोध कराया।

ज्ञात हो कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 मई से 31 मई तक संचालित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व डीजीपी करुणा सागर, संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, सह संयोजक अरविंद चौधरी, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव, राजेश रंजन पप्पू, खुशबू कुमारी, पूनम यादव, राजीव शर्मा, उमेश राम मौजूद रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation