Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bikram BDC Meeting: बिक्रम में विकास योजनाओं को रफ्तार देने की कवायद,विधायक सिद्धार्थ सौरव ने की समीक्षा

Bikram BDC Meeting: बिक्रम में विकास योजनाओं को रफ्तार देने की कवायद,विधायक सिद्धार्थ सौरव ने की समीक्षा

बिक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास समिति (BDC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरव ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस बैठक में क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान बिक्रम क्षेत्र के चौमुखी विकास और जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही, योजनाओं को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत समन्वय बनाने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया और बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों की बातें सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही योजनाओं का सही लाभ जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation