Dailyhunt
BJP 47th Foundation Day: 47 साल की हुई भाजपा, बिहार में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

BJP 47th Foundation Day: 47 साल की हुई भाजपा, बिहार में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रहा है। देश भर के भाजपा कार्यालय में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना स्थित भाजपा कार्यालय में भी पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डू से बना विशेष केक काटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करना है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि बीजेपी लगातार देश और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के कई संकल्प भी लिए गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation