Dailyhunt
Groom Girlfriend:सात फेरे पूरे. पर बेवफाई ने कर दिया खेल खत्म, मंडप में दुल्हन का खुलासा, बारात लौटी बैरंग

Groom Girlfriend:सात फेरे पूरे. पर बेवफाई ने कर दिया खेल खत्म, मंडप में दुल्हन का खुलासा, बारात लौटी बैरंग

क शाही अंदाज की शादी अचानक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा बन गई कि शहनाइयों की जगह सन्नाटा और मुस्कानों की जगह हैरत छा गई। सात फेरे, वचन और रस्में सब पूरी हो चुकी थीं, लेकिन जब विदाई का वक्त आया तो सजी-धजी दुल्हन ने ऐसा सच उजागर किया कि दूल्हे की सारी शराफत की पोल वहीं मंडप में खुल गई।

नतीजा बारात आई थी दुल्हन लेने, मगर लौटनी पड़ी बिना दुल्हन के।

मामलामध्य प्रदेश के ग्वालियर के कंपू इलाके के एक मैरिज गार्डन का है। सोमवार को गुढ़ागुढ़ी का नाका निवासी युवती की शादी गिर्राज नाम के युवक से बड़े धूमधाम से तय हुई थी। बारात आई, बैंड बजे, रिश्तेदारों ने फोटो खिंचवाए और रस्में भी पूरी हो गईं। सबको लग रहा था कि अब बस विदाई होगी और दुल्हन अपने नए घर रवाना हो जाएगी। मगर तभी दुल्हन ने चुप्पी तोड़ी और ऐसा 'राज़' खोला कि पूरे मंडप में खुसर-फुसर और हैरानी फैल गई।

दुल्हन ने सबके सामने ऐलान किया कि दूल्हे साहब का दिल कहीं और भी लगा हुआ है। उसके मुताबिक गिर्राज का पिछले करीब डेढ़ साल से राजस्थान की एक शादीशुदा महिला पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दिलचस्प या कहिए शर्मनाक बात यह कि सगाई से एक दिन पहले ही उस महिला ने खुद दुल्हन को फोन कर इस रिश्ते की खबर दी थी। उस वक्त दुल्हन ने इसे अफवाह समझ कर नजरअंदाज कर दिया, मगर दूल्हे की हरकतें कुछ और ही कहानी बयान कर रही थीं।

आरोप है कि गिर्राज अपनी प्रेमिका को दुल्हन की तस्वीरें भेजता था और जब मंगेतर से फोन पर बात करता तो बड़ी 'चालाकी' से कॉन्फ्रेंस कॉल में अपनी प्रेमिका को भी जोड़ देता, ताकि वह दोनों की बातें सुन सके। यानी जनाब एक ही समय में दो-दो रिश्तों का तमाशा रच रहे थे।

मामला तब और गरमाया जब दुल्हन सीधे कंपू थाने पहुंच गई और पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज और कॉल डिटेल्स जैसे सबूत सौंप दिए। थाने में दूल्हे ने काफी मिन्नतें कीं, कसमें खाईं कि अब वह उस महिला से सारे रिश्ते खत्म कर देगा, मगर दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसका साफ कहना था जो शख्स शादी की चौखट पर खड़े होकर भी फरेब करे, उसके साथ जिंदगी गुजारना खुद के साथ नाइंसाफी होगी।

कंपू थाना टीआई अमरसिंह सिकरवार के मुताबिक पुलिस ने दोनों पक्षों की लंबी काउंसलिंग की, लेकिन आखिरकार आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि जहां खुशियों का जश्न होना था, वहां मायूसी छा गई और दूल्हा अपनी बारात लेकर चुपचाप वापस लौट गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation