Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग,1 की मौत 6 गंभीर रुप से घायल, पुलिस महकंमे के उड़े होश                             मामूली कहासुनी के बाद गूंज उठीं गोलियांगोलीबारी में 1 की मौत और 6 लोग हुए गंभीर रूप से जख्मीपुलिस ने घायलों को निकाला, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफरइलाके में पुलिस कैंप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीजहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग,1 की मौत 6 गंभीर रुप से घायल, पुलिस महकंमे के उड़े होश मामूली कहासुनी के बाद गूंज उठीं गोलियांगोलीबारी में 1 की मौत और 6 लोग हुए गंभीर रूप से जख्मीपुलिस ने घायलों को निकाला, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफरइलाके में पुलिस कैंप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीजहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट

जिले से एक बड़ी घटना सामनि आई है। जहां बालू के अवैध उठाव को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते एक भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के चैती पिपरा के पास फल्गु नदी की है, जहां शनिवार को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग शुरू हो गई। इस अंधाधुंध गोलीबारी में कुल सात लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत का माहौल कायम हो गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फल्गु नदी से बालू उठाने की बात पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। शुरुआत में उनके बीच तीखी कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में विवाद नियंत्रण से बाहर हो गया और दोनों पक्षों के हथियारबंद लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। नदी घाट पर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही वहां मौजूद मजदूर और आसपास के ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे घटना स्थल पर तनाव चरम पर पहुंच गया।

इस हिंसक वारदात में गोली लगने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें एक एक रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार जिनके सीने में गोली लगी है और उनकी मौत हो जाने की सूचना है। वहीं, चैती पिपरा गांव के सुधीर कुमार, दिनेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार और रेशम कुमार भी गोली लगने से लहूलुहान हो गए। इसके अतिरिक्त, गिन्जी गांव के रहने वाले विष्णु कुमार को भी इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान गंभीर चोटें आई हैं।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले घायल विष्णु कुमार और विजय कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला और घोसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सभी सात घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल पीएमसीएच (PMCH) पटना रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल ने फल्गु नदी और आसपास के गांवों में मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और वहां से खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग में शामिल सभी उपद्रवियों और बालू माफियाओं की पहचान की जा रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation