Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़, रिन्यूवल, नामांकन और बकाया भुगतान की उठी मांग                             रिन्यूवल और विभागीय मनमानी पर रोक की मांगयुवाओं के भविष्य और रोजगार का हवालामांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनीबिहार के विभिन्न जिलों से जुटे केंद्र संचालक

केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़, रिन्यूवल, नामांकन और बकाया भुगतान की उठी मांग रिन्यूवल और विभागीय मनमानी पर रोक की मांगयुवाओं के भविष्य और रोजगार का हवालामांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनीबिहार के विभिन्न जिलों से जुटे केंद्र संचालक

बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों की लंबे समय से लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। 'केवाईपी वेल्फेयर सोसायटी' के बैनर तले केंद्र संचालकों ने एकजुट होकर "केवाईपी बचाओ अभियान" के अंतर्गत एक बड़े राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

इस आंदोलन के जरिए संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मुख्य मांगों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा। केवाईपी वेल्फेयर सोसायटी की मांग है कि राज्य के सभी बंद या अधर में लटके केवाईपी केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल (नवीनीकरण) किया जाए, नए विद्यार्थियों के नामांकन (एडमिशन) की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए, विभागीय स्तर पर हो रही मनमानी पर तुरंत रोक लगे और केंद्रों का पुराना लंबित भुगतान अविलंब जारी किया जाए।

आंदोलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. आनंद रंजन झा ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम बिहार के लाखों बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि रिन्यूवल, नामांकन और भुगतान से जुड़े मामलों के महीनों से लंबित रहने के कारण न सिर्फ केंद्र संचालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, बल्कि छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक गया है।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं और संघ के प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में विभाग को चेतावनी दी कि यदि इन जायज मांगों पर जल्द ही कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को पूरे बिहार में और अधिक व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। संचालकों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

इस राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत के अवसर पर बिहार के सभी जिलों से भारी संख्या में केवाईपी केंद्र संचालक और प्रतिनिधि राजधानी पटना पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनंत कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप कुमार ओझा, रवि कुमार, प्रशांत, श्रवण कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजबली, आशु कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, दीपजीत कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, मधुकर प्रसाद, मो० नुमान, ई. रवि कुमार, चंदन कुमार, धर्मदेव पासवान, बिपिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुन्ना सिंह, धीरज कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सहित सैकड़ों संचालक मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation