Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मोतिहारी बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: बिना वीजा-पासपोर्ट नेपाल भागने की फिराक में थी यूक्रेनी महिला, SSB ने दबोचा!

मोतिहारी बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: बिना वीजा-पासपोर्ट नेपाल भागने की फिराक में थी यूक्रेनी महिला, SSB ने दबोचा!

तिहारी के हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है.

यह महिला सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचकर अवैध रूप से भारत से नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

जानकारी के अनुसार, हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी के जवान सैनिक रोड के समीप संयुक्त रूप से वाहनों और संदिग्धों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रही इस विदेशी महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई. जब सुरक्षा बलों ने उससे भारत में रहने और यात्रा से जुड़े कागजात मांगे, तो वह कोई भी वैध पासपोर्ट, वीजा या आव्रजन (Immigration) दस्तावेज पेश नहीं कर सकी.

वैध कागजात नहीं होने के कारण सुरक्षा बलों ने विदेशी महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. महिला पर बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने, लंबे समय तक रहने और फिर हरपुर बॉर्डर के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल में घुसने का प्रयास करने का गंभीर आरोप है.

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार यूक्रेनी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह भारत कब और किस रास्ते से आई थी, यहाँ किन लोगों के संपर्क में थी और उसके नेपाल जाने का मुख्य उद्देश्य क्या था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation