Dailyhunt
पटना में इश्क का अंडरकवर खेल, मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में  रंगे हाथ पकड़ी गई बहू, अब दो-दो रिश्तों का खुला राज, घर बना जंग का मैदान

पटना में इश्क का अंडरकवर खेल, मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ी गई बहू, अब दो-दो रिश्तों का खुला राज, घर बना जंग का मैदान

Patna Illicit Relationship: राजधानी पटना के बेऊर थाना इलाके से एक ऐसा क्राइम ड्रामा सामने आया है, जिसमें मोहब्बत, धोखा और धमकी तीनों का खतरनाक कॉकटेल नजर आ रहा है। मामला बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुका है, जहां एक सास ने अपनी ही बहू के खिलाफ संगीन इल्जाम लगाते हुए गुहार लगाई है।

सास के मुताबिक, बेटे ने 2016 में पड़ोस की लड़की से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही घर में इश्क का काला खेल शुरू हो गया। आरोप है कि बहू को घर आए एक मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया। उस वक्त घर में खूब हंगामा हुआ, लेकिन बहू ने माफी मांगकर मामला ठंडा कर दिया और बेटा उसके झांसे में आकर परिवार से अलग हो गया।

मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई 2024 में जब दोनों फिर से घर लौटे, तो बहू का राज एक बार फिर खुलने लगा। सास का दावा है कि बहू छत और बाथरूम में घंटों फोन पर सीक्रेट बातें करती थी। बेटे को शक हुआ, तो उसने मोबाइल खंगाला और जो सामने आया, उसने होश उड़ा दिए।

बताया जा रहा है कि बहू के मोबाइल में दो अलग-अलग गैर मर्दों के साथ नाजायज रिश्तों के सबूत मिले, जिनमें आपत्तिजनक चैट और अश्लील बातचीत शामिल थी। जब बेटे ने सुलह की कोशिश की, तो बहू ने उल्टा कानूनी हथियार निकालते हुए दहेज केस में फंसाने की धमकी दे डालीयानी इश्क का खेल अब कानून का डर बन गया।

इस घरेलू जंग का सबसे बड़ा शिकार खुद बेटा बना है, जो सदमे में आकर मानसिक रूप से बीमार हो गया है। बावजूद इसके, वह अपनी 6 साल की बेटी के लिए घर बचाने की जद्दोजहद में लगा है। महिला आयोग की सदस्य शीला टुड्डू ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है और अगली सुनवाई 8 मई को होगी। अब देखना यह है कि यह इश्क का केस सुलह में बदलता है या फिर एक और कानूनी जंग का आगाज होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation