Dailyhunt
पटना तिब्बी कॉलेज अस्पताल में 6 विशेष ओपीडी का शुभारंभ: हृदय, मधुमेह और बुजुर्गों के लिए अब मिलेगी 'स्पेशल' यूनानी सेवा

पटना तिब्बी कॉलेज अस्पताल में 6 विशेष ओपीडी का शुभारंभ: हृदय, मधुमेह और बुजुर्गों के लिए अब मिलेगी 'स्पेशल' यूनानी सेवा

- : राजधानी पटना के राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल के अधीक्षक प्रो. (डॉ.) मोहम्मद शाहनवाज़ अख्तर ने भारत सरकार के मापदंडों के अनुरूप नवनिर्मित 'स्पेशल ओपीडी यूनिट' का विधिवत उद्घाटन किया।

अब मरीजों को गंभीर और विशिष्ट बीमारियों के लिए यूनानी पद्धति से विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा।

सप्ताह के छह दिन, छह विशेष सेवाएं

अस्पताल अधीक्षक डॉ. शाहनवाज़ ने बताया कि ओपीडी नंबर 29 में अब सप्ताह के छह दिन अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य एनसीडी (NCD), वृद्धों की देखभाल, हृदय रोग और गुप्त रोगों के लिए एक छत के नीचे उन्नत यूनानी चिकित्सा प्रदान करना है।"

विशेषज्ञों ने जताई खुशी, एनजीडी और हृदय रोगियों को बड़ी राहत

मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. मोहम्मद नजीबुर रहमान ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से हृदय और फेफड़ों के रोगियों के लिए विशेष यूनिट की जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि दुनिया में 70% से अधिक रोगी गैर-संचारी रोगों (NCD) से पीड़ित हैं। ऐसे में तिब्बी कॉलेज में अलग से एनजीडी ओपीडी शुरू होना मील का पत्थर साबित होगा।

पहले दिन बुजुर्गों का हुआ विशेष इलाज

उद्घाटन के पहले दिन 'जेरियाट्रिक केयर' (वृद्धावस्था देखभाल) ओपीडी में कंसल्टेंट डॉ. तलत नाहिद ने कई बुजुर्ग मरीजों की जांच की। उन्होंने कहा कि वृद्धों की स्वास्थ्य समस्याएं सामान्य मरीजों से भिन्न होती हैं, जिन्हें अब विशेष समय और ध्यान मिल पाएगा।

स्पेशल ओपीडी का शेड्यूल (ओपीडी नंबर 29)

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए निम्नलिखित समय-सारणी जारी की है:

इस गरिमामयी अवसर पर अस्पताल के उपाधीक्षक जावेद अहमद, पूर्व प्राचार्य डॉ. तौहीद किबरिया, डॉ. अब्दुस सलाम सहित कॉलेज के सभी वरिष्ठ चिकित्सक, पीजी स्कॉलर्स और इंटर्न्स उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation