Dailyhunt
Patna Crime: पटना के प्राइवेट स्कूल के बाथरुम में छात्रा से गंदा काम,मोकामा में मासूम के साथ घिनौनी हरकत से लोगों में आक्रोश

Patna Crime: पटना के प्राइवेट स्कूल के बाथरुम में छात्रा से गंदा काम,मोकामा में मासूम के साथ घिनौनी हरकत से लोगों में आक्रोश

बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था और सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए जुर्म की ऐसी खौफनाक वारदातें सामने आई हैं, जिसने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया है। मोकामा में बदमाशों और मनचलों ने मासूमियत को लहूलुहान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मोकामा के एक निजी स्कूल में वहशीपन की सारी हदें पार हो गईं। शुक्रवार को स्कूल परिसर के बाथरूम में एलकेजी की महज चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस और गंदी नीयत का शिकार बनाया गया।

स्कूल में दाखिल होकर एक लड़के ने मासूम के नाजुक अंगों के साथ छेड़खानी की। इस खता के बाद बच्ची बुरी तरह सहम गई और जब रोते हुए घर पहुंची, तब उसने अपनी आपबीती सुनाई।

परिजनों ने बच्ची को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि बच्ची की उम्र बहुत कम होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से सुराग तलाशने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया है, जिसने सैंपल इकट्ठा किए हैं। हालांकि, स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, क्योंकि फुटेज में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। इस खौफनाक मंजर के बाद से स्कूल के अन्य बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation