Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राबड़ी आवास खाली कराने पर सीएम सम्राट पर भड़के पप्पू यादव, रिशु श्री चलाता है सेक्स रैकेट, कई मंत्रियों से रिश्ते

राबड़ी आवास खाली कराने पर सीएम सम्राट पर भड़के पप्पू यादव, रिशु श्री चलाता है सेक्स रैकेट, कई मंत्रियों से रिश्ते

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राबड़ी आवास खाली कराने के मुद्दे पर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 'मां के समान' बताते हुए सरकार से सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की।

पप्पू यादव ने कहा कि जिस मंत्री को सरकारी आवास आवंटित किया गया है, उन्हें दूसरा आवास दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'राबड़ी देवी सिर्फ राजद की नहीं, बल्कि सभी के लिए मां के समान हैं। उनका अपमान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, सत्ता का अहंकार छोड़ देना चाहिए। कल आप भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। इस तरह की बदले की राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।' उन्होंने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आज राजनीति का स्तर काफी गिर गया है और हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी के साथ कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

इस दौरान पप्पू यादव ने चर्चित रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रिशु श्री सिन्हा के पास 15 कंपनियां थीं और उसके नेटवर्क के जरिए सेक्स रैकेट चलाया जाता था। साथ ही नेताओं तक लड़कियां पहुंचाने का भी आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि यह जांच का विषय है कि रिशु श्री सिन्हा आखिर कौन है और वह इतने कम समय में अरबपति कैसे बन गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कई बड़े लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगर विकास विभाग से उन 15 कंपनियों को दिए गए टेंडरों की जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे मामले में सिर्फ अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर का ही नाम क्यों सामने लाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। हालांकि उन्होंने किसी मंत्री का नाम लेने से फिलहाल इनकार किया, लेकिन कहा कि एक सप्ताह के भीतर वे उन मंत्रियों के नाम सार्वजनिक करेंगे जिनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि इस मामले में उनकी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से बातचीत हुई है। उनके अनुसार, रिशु श्री सिन्हा ने सबसे पहले बुडको से काम शुरू किया था और जिस-जिस मंत्री के कार्यकाल में उसे काम मिला, उन सभी से पूछताछ होनी चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation