Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रक्षाबंधन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

रक्षाबंधन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

क्षाबंधन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की बहनों और बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में एक 'महिला विश्वविद्यालय' का निर्माण कराया जाएगा।

इस विश्वविद्यालय में बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति और अन्य सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की ही जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा। यहां शिक्षा के साथ महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। सरकार के इस ऐलान को बिहार में महिला शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महिला विश्वविद्यालय के निर्माण से राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए विशेष संस्थागत अवसर मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार की बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए मजबूत बनाना है। रक्षाबंधन के अवसर पर किया गया यह ऐलान महिलाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation