Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रोहतास में मजदूर की गोली मारकर हत्या : शव को नहर में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग                             मौके पर ही मजदूर की मौत, आरोपी ने शव को नहर में बहायाभड़के ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, ट्रैक्टर व हार्वेस्टर जलकर राखएसपी और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, स्थिति तनावपूर्णआरोपी के घर से शराब की खाली बोतलें बरामद

रोहतास में मजदूर की गोली मारकर हत्या : शव को नहर में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग मौके पर ही मजदूर की मौत, आरोपी ने शव को नहर में बहायाभड़के ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, ट्रैक्टर व हार्वेस्टर जलकर राखएसपी और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, स्थिति तनावपूर्णआरोपी के घर से शराब की खाली बोतलें बरामद

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिल्की मनिहारी गांव निवासी मजदूर जनेश्वर चौधरी, जोगिया गांव के रहने वाले अजीत तिवारी के यहां मजदूरी करने गया हुआ था।

काम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी अजीत तिवारी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान गोली लगने से पहले एक मवेशी/कुत्ता घायल हो गया और उसके बाद एक गोली सीधे मजदूर जनेश्वर चौधरी को जा लगी। गोली लगते ही जनेश्वर चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपी ने मृतक के शव को उठाकर पास ही स्थित नहर में फेंक दिया और मौके से फरार होने की कोशिश की।

हत्या और शव को नहर में फेंकने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण उग्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी अजीत तिवारी के घर को घेरकर जमकर हंगामा किया और उसके घर व परिसर में आग लगा दी। इस अग्निकांड में दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टर, एक हार्वेस्टर और भूसा रखने वाली झोपड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के वक्त आरोपी के परिजनों ने जान बचाने के लिए खुद को घर के अंदर एक कमरे में बंद कर लिया।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और रोहतास के एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके साथ ही नहर में फेंके गए मजदूर जनेश्वर चौधरी के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी के घर से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं, जिससे शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation