Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला ! फिर पटना रेल पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई कि उड़े होश, महिला तस्कर सहित इतने गिरफ्तार

शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला ! फिर पटना रेल पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई कि उड़े होश, महिला तस्कर सहित इतने गिरफ्तार

राब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर हुई कार्रवाई के दौरान एक बार फिर पुलिस दल पर हमला हुआ है। हालांकि पुलिस ने जांबाजी का परिचय देते हुए तस्करों को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि शराब तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इस मामले में दानापुर रेल पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी कार्रवाई में गिरफ्तार महिला तस्कर को छुड़ाने के लिए तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया था।

रेल डीएसपी कंचन राज ने सभी गिरफ्तार तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया घटना को लेकर रेल पुलिस टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी कर महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से बाइक ,शराब की खेप के साथ अन्य कई समान की बरामदगी किया गया है

दरअसल पूरा मामला दिन पहले का है जहां उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि शराब तस्करों का एक गिरोह ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर आने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक महिला तस्कर को पकड़ लिया।

गिरफ्तार होते देख तस्करों ने महिला को छुड़ाने के इरादे से उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई अब पूरे गिरोह के नेटवर्क और शराब तस्करी के तार खंगालने में जुटी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News4Nation