: बिहार की राजधानी पटना के आभूषण जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 5 अप्रैल को शहर में देश के सबसे बड़े और भव्य सिल्वर ज्वेलरी मॉल 'बनवारीलाल चांदीवाला' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है।
करीब 20,000 स्क्वायर फीट के विशाल क्षेत्र में फैला यह मॉल अपनी तरह का पहला 'कम्प्लीट सिल्वर डेस्टिनेशन' होगा। इस भव्य मॉल की ओनर डॉ. सुरुचि खेमका ने बताया कि यह प्रतिष्ठान न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लिए चांदी के आभूषणों का एक नया मानक स्थापित करेगा।
जया किशोरी जी के हाथों होगा श्रीगणेश
इस ग्रैंड ओपनिंग को यादगार बनाने के लिए देश की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रबक्ता और भजन गायिका जया किशोरी जी विशेष रूप से पटना पहुंच रही हैं। उन्हीं के कर-कमलों द्वारा इस मॉल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर शहर के प्रबुद्ध जनों और ग्राहकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
एक छत के नीचे चांदी का संसार: डॉ. सुरुचि खेमका
मॉल की ओनर डॉ. सुरुचि खेमका ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ ग्राहकों को पायल, झुमका, ब्रेसलेट और चूड़ियों सहित हर प्रकार की सिल्वर ज्वेलरी की शानदार रेंज मिलेगी। छोटी से लेकर बड़ी, ट्रेडिशनल से लेकर डिजाइनर ज्वेलरी तक, हर स्टाइल यहाँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। डॉ. खेमका ने बताया कि ज्वेलरी के अलावा यहाँ सिल्वर फर्नीचर, डेकोरेटिव आइटम्स और अन्य प्रीमियम कलेक्शन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
गोल्ड और डायमंड जैसी चमक, 100% हॉलमार्क की गारंटी
बनवारीलाल चांदीवाला मॉल की सबसे बड़ी खासियत यहाँ मिलने वाली 'गोल्ड और डायमंड' लुक वाली आकर्षक ज्वेलरी है, जो पूरी तरह से 100% हॉलमार्क सिल्वर से बनी होगी। यहाँ की ज्वेलरी न केवल दिखने में बेशकीमती है बल्कि शुद्धता के मामले में भी पूरी तरह विश्वसनीय है। यहाँ आम और खास, हर वर्ग का ग्राहक अपने बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकेगा।
बिहार को वर्ल्ड क्लास शॉपिंग एक्सपीरियंस देने की कोशिश
मॉल प्रबंधन के पवन खेमका जी ने इस अवसर पर कहा, "हमारा उद्देश्य बिहार को एक खास सौगात देना था। हमने यह सुनिश्चित किया है कि वर्ल्ड क्लास सिल्वर ज्वेलरी मॉल की जो सुविधाएं बड़े शहरों में मिलती हैं, वैसी ही शॉपिंग एक्सपीरियंस अब पटना के लोगों को अपने ही शहर में मिल सके।" बनवारीलाल चांदीवाला मॉल का लक्ष्य हर ग्राहक को उनकी पसंद और बजट के अनुरूप बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है।

