Dailyhunt
AMAR PARBHAT NEWS 2 years ago
जरवल बहराइच- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में स्थापित सीएससी अस्पताल के परिसर में मोबियस फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला का भव्य कार्यक्रम।

मुख्य अतिथि- बृजेश कुमार राठौर महानिदेशक परिवार कल्याण के पहुंचने पर डॉक्टर सतीश कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच व कुंवर रितेश कुमार सीएचसी अधीक्षक, डॉ अशोक कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत अभिनंदन किया।

मौके पर मौजूद सोशल मीडिया के पत्रकार अशोक मिश्रा अन्ना ने स्वास्थ्य मेला के आयोजन को लेकर महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ बृजेश कुमार सिंह से किया खास बातचीत उन्होंने कहा स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।


इस मौके पर- शिल्पा नायर स्टेट डायरेक्टर, अभिषेक पाठक वरिष्ठ विश्लेषक, डाक्टर तबरेज़ अहमद, अमितोष त्रिपाठी, श्रवण कुमार कार्यक्रम संयोजक, प्रभात कुमार परियोजना सहयोगी, मुनीश पाठक प्रोग्राम मैनेजर सेव ए मदर जरवल सहित समस्त स्टाफ के कर्मचारी बंधु भी रहे मौजूद।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: AMAR PARBHAT NEWS