Dailyhunt

आप की पदयात्रा को मथुरा में मिला जनसमर्थन

News85 3 weeks ago

थुरा, आम आदमी पार्टी (आप) की 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के पांचवें दिन मंगलवार को मथुरा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा बलदेव स्थित होटल देवी कृपा से शुरू होकर महावन होते हुए गोकुल बैराज तक पहुंची।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से पदयात्रा का स्वागत किया और बेरोजगारी तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर समर्थन जताया। जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भर्तियों को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय संविदा और ठेका प्रणाली में धकेला जा रहा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने और मजदूर वर्ग की अनदेखी को भी उन्होंने गंभीर चिंता का विषय बताया।

पदयात्रा की शुरुआत से पहले संजय सिंह ने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा अवैरनी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85