Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

News85 4 days ago

यी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1896 - हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।

1919 - अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1946 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का जन्म।

1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1962 – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का निधन।

1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।

1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।

2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।

2003 – डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।

2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।

2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 – चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।

2011 – नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं।

2011 – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी है। डॉक्टर सेन का कहना है कि पश्चिमी देशों को नए विचारों की ज़रूरत है।

2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

2016 – हिन्दी और मराठी फ़िल्मों की भारतीय अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन।

2018 – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट साहित्यकार अभिमन्यु अनत का निधन।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85